×

Chittaranjan College

Estd : 1967. Undergraduate college in Kolkata.
Affiliated to University of Calcutta

  • 8A, Beniatola Lane,
    Kolkata-700009, West Bengal

    Assessment Portal

  • Hindi – Chittaranjan College


    Hindi

    Hindi

    About The DepartmentSyllabusCourses OfferedDepartment ActivitiesDepartment CompositionProgramme & Course OutcomeGallery

    Brief History (संक्षिप्त इतिहास):

    चित्तरंजन कॉलेज की स्थापना 23 अगस्त 1967 ई. को हुई। बहुत बाद में इस कॉलेज में हिंदी के शिक्षण की सुविधा शुरु हुई। वर्तमान में चित्तरंजन कॉलेज के हिंदी विभाग में कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी सामान्य एवं अनिवार्य हिंदी के पाठ्यक्रमों का पठन-पाठन होता है।

    Overview (अवलोकन):
    Name of the Programmes/Courses offered (प्रदत्त पाठ्यक्रमों के नाम):
    स्नातक (UG) स्तर पर कलकत्ता विश्वविद्यालय के द्वारा 2018 में प्रस्तावित नए पाठ्य चर्या के अनुसार चयन आधारित मूल्यायन पद्धति (CBCS) के अनुसार निन्मलिखित पाठ्यक्रमों का अध्ययन होता है-

    Core Course (CC):

    CC1- हिंदी साहित्य का इतिहास,
    CC2 – मध्यकालीन हिंदी कविता,
    CC3 – आधुनिक हिंदी कविता,
    CC4 – हिंदी गद्य साहित्य

    Generic Elective (GE):

    GE1 – हिंदी साहित्य का इतिहास,
    GE2 – मध्य कालीन हिंदी कविता

    Ability Enhancement Compulsory Course (AECC):

    AECC-1 -अनिवार्य हिंदी

    Skill Enhancement Course (SEC):

    SEC-A-1 – साहित्य और हिंदी सिनेमा
    SEC-B-1 – अनुवाद; सिद्धांत और प्रविधि

    Discipline specific elective (DSE):

    DSE-A-2 – छायावाद
    DSE-B-2 – प्रेमचंद

    Language Core Course (LCC):

    LCC1 – हिंदी व्याकरण और सम्प्रेषण
    LCC2 – हिंदी भाषा और सम्प्रेषण

    Infrastructure:

    हिंदी विभाग के शिक्षकों एवं छात्रों हेतु कॉलेज में पुस्तकालय उपलब्ध है। हमारे महाविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय हिंदी विभाग के छात्रों को अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध करवाता है।

    Distinctiveness:

    सत्रीय परियोजना, क्लासटेस्ट, प्रश्नावली, ऑनलाईन MCQ आदि का निरंतर मूल्यांकन।
    विद्यार्थियो के अनुरूप अध्यापन।

    Best Practices:

    नियमित परियोजना कार्य, नियमित मूल्यांकन

    For Department of Hindi:
    The Department of Hindi started as 3 Year B.A. General Course in 2001.
    3 Year Choice Based Credit system (CBCS) is running since 2018.

    3 Year B.A. Multidisciplinary Course (MDC) (Under CCF 2022) in Hindi started in 2023 with subject combinations:

  • Hindi(CC1),PoliticalScience (CC2)/Philosophy (CC2), History Minor (MN)/Philosophy Minor (MN), Bengali/English (IDC1) in the first semester.
  • In the 4 Year B.A. Honours & Honours with Research Course , Hindi is taught with subject combinations:

  • Hindi (Minor 1), History (Minor 2)/ Political Science (Minor 2), Philosophy (IDC1), English (Honours & Honours with Research).
  • हिंदी दिवस – 2019

    एक दिवसीय वेबिनार : 07/08/2020
    प्रेमचंद के साहित्य में हिंदुस्तान

  • Youtube Links
  • एक दिवसीय वेबिनार : 19/10/2020
    साहित्य और सिनेमा की सामाजिक भूमिका

  • Youtube Links
  • Dr. Ajit Kumar Das

    M.A, M.Phil, Ph.D.

    (Head of the Department)

    View Profile

    Mr. Rajesh Kumar Shaw

    M.A.

    View Profile

    Programme & Course Outcome

    A – programme-Speciffic Outcomes
    कलकत्ता विश्वविद्यालय स्नातक स्तरीय हिंदी पाठ्यक्रम में से चित्तरंजन कॉलेज हिंदी सामान्य के पाठ्यक्रम के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। इस पाठ्यक्रम के द्वारा हिंदी साहित्य, हिंदी व्याकरण, हिंदी भाषा विज्ञान, हिंदी अनुवाद एवं सिनेमा की संक्षिप्त एवं सारगर्भित जानकारी प्राप्त होती है। विभिन्न रचनाकारों की विभिन्न विधाओं की रचनाओं के द्वारा जीवन और जगत की आदर्श एवं यथार्थ समझ पैदा होती है। जीवन में मानवीय मूल्यों की समझ एवं उनको विकसित करने का नजरिया पैदा होता है। यह जानकारियाँ केवल नैतिक उन्नति और काम के प्रति आग्रह ही प्रशस्त नहीं करती, बल्कि सफल जीवन-यापन हेतु विभिन्न कौशलों के विकास में भी सहयोग करती हैं। यूपीएससी, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए ये जानकारियाँ आवश्यक हैं। ये जानकारियाँ केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक पद की नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण हैं। अनुवाद एवं विज्ञापन से संबंधित कोर्स सरकारी तथा गैर-सरकारी संस्थानों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है।

    B – Course Outcome of Honours & General
    Semester-1 (CBCS)
    CCI- हिंदी साहित्य का इतिहास-
    • यह कोर्स हिंदी साहित्य के इतिहास की जानकारी देता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिएहै आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    AECC-I अनिवार्य हिंदी –
    • यह कोर्स हिंदी के साहित्यिक एवं व्यावहारिक पहलुओं का संक्षिप्त ज्ञान कराता है। यह जानकारी जीवन के लिए जरूरी है।
    Semester-2
    CC2/GE2- मध्यकालीन हिंदी कविता-
    • यह कोर्स हिंदी साहित्य के मध्यकाल से परिचय कराता है, तथा भक्तिकाल एवं रीतिकाल के प्रतिनिधि कवियों की कविताओं के माध्यम से उनकी प्रवृत्तियों का ज्ञान कराता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    Semester-3
    CC3/GE3- आधुनिक हिंदी कविता
    • यह कोर्स हिंदी साहित्य के आधुनिक काल से परिचय कराता है तथा आधुनिक काल के प्रतिनिधि कवियों की कविताओं के माध्यम से उनकी प्रवृत्तियों का ज्ञान कराता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    SEC-A1-साहित्य और हिंदी सिनेमा
    • यह कोर्स सिनेमा क्षेत्र के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं की बुनियादी जानकारी देता है। सिनेमा जगत तकनीकि और कलात्मक पहलुओं की जानकरी विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
    Semester-4
    GE4- हिंदी गद्य साहित्य
    यह कोर्स हिंदी के गद्यसाहित्य से परिचय कराता है तथा विभिन्न गद्यविद्याओं प्रतिनिधि रचनाओं के माध्यम से युग विधा तथा रचनाकार की प्रवृत्तियों का ज्ञान कराता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    LCC2-1 हिंदी व्याकरण और संप्रेषण
    • इस कोर्स के माध्यम से हिंदी भाषा के व्यकरण का ज्ञान प्राप्त होता है। यह जानकारी हिंदी भाषा प्रयोग को त्रुटिमुक्त, सरल, सटीक करने में मदद करता है। यह जानकारी यूपीएससी, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    SEC-B1 अनुवाद सिद्धांत और प्रविधि-
    • यह कोर्स अनुवाद के सैद्धांतिक तथा तकनीकी अथवा प्राविधिक विषयों की जानकारी देता है। यह जानकारी सरकारी एवं गैर-सरकारी अनुवादक पदों से जुड़ी हुई नियुक्तियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।
    Semester-5
    DSE-A2 – छायावाद
    • यह कोर्स हिंदी के छायावादी साहित्य से परिचय कराता है। विभिन्न प्रतिनिधि रचनाकारों के माध्यम से छायावादी दौरतथा रचनाकारों की प्रवृत्तियों से परिचित कराता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    Semester-6
    DSEB2- प्रेमचंद-
    • यह कोर्स प्रेमचंद के साहित्य से परिचय कराता है। विभिन्न विधाओं की प्रतिनिधि रचनाओं के माध्यम से प्रेमचंद को समग्रता में जानने का अवसर मिलता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है|
    LCC2-2- हिंदी भाषा और संप्रेषण
    • इस कोर्स के माध्यम से हिंदी भाषा एवं उसके व्यकरणिक पहलुओं का ज्ञान प्राप्त होता है। यह जानकारी हिंदी भाषा प्रयोग को त्रुटिमुक्त, सरल, सटीक करने में मदद करता है। यह जानकारी यूपीएससी, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति एवं आकाशवाणी व दूरदर्शन आदि की नौकरियों हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।

    C– Course Outcome of Honours & General
    Semester-1 (CCF)

    CC1/- मध्यकालीन हिंदी कविता-
    • यह कोर्स हिंदी साहित्य के मध्यकाल से परिचय कराता है, तथा भक्तिकाल एवं रीतिकाल के प्रतिनिधि कवियों की कविताओं के माध्यम से उनकी प्रवृत्तियों का ज्ञान कराता है। यह जानकारी यूपीएससी, यूजीसीनेट, सेट, एसएससी, पीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। यह जानकारी केंद्र एवं राज्य के हिंदी शिक्षक नियुक्ति हेतु बेहद महत्वपूर्ण है।
    SEC-1- लोक साहित्य
    • यह कोर्स लोक साहित्य, भारतीय लोकजीवन तथा संस्कृति जो भारत की आत्मा है, से जुड़कर अपनी सभ्यता और संस्कृति के प्रति जागरूक होंगे। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी विद्यार्थी वर्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।